फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में कैमरे की निगरानी में ली गई पटवार परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपमंडल स्वारघाट में रविवार को 7 परीक्षा केंद्रों में 1300 बेरोजगार युवाओं ने पटवारी के पद के लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे से पटवारी पदों को भरने के लिए परीक्षा शुरू हुई जो दोपहर 12.30 बजे तक चली। बता दें कि उपमंडल प्रशासन स्वारघाट की तरफ से पटवारी के पदों को भरने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिनमें क्रमश: स्वारघाट कस्बे के चार स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट, मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट, आदर्श पब्लिक स्कूल स्वारघाट, सरस्वती विद्या मंदिर स्वारघाट तथा नयना देवी क्षेत्र के तीन स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाहण, श्री सुनयना संस्कृत महाविद्यालय नयना देवी, श्री सुनयना संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नयना देवी में 1300 बेरोजगारों ने पटवारी के पद भरने के लिए परीक्षा दी है।
उपमंडल स्वारघाट के एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि पटवारी की परीक्षा के लिए दो फ्लाइंग दस्ते तैनात किए गए थे। इसके साथ ही एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम व तहसीलदार हुस्न चंद चौधरी भी सारी व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं। कुछ परीक्षा केंद्रों को छोड़ कर तकरीबन सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें