फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजगाईं और धौन कोठी के 5 स्कूल 1.37 करोड़ से बनेंगे स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले के पंजगाईं क्षेत्र के तहत पांच प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय 1.37 करोड़ की लागत से मॉडल स्कूल बनेंगे। इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव डाइट प्रधानाचार्य राकेश पाठक ने जिला उपायुक्त और खनन विभाग के समक्ष रखा था। विभाग की तरफ सेे इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग मंजूरी मिल चुकी है। थोड़ी औपचारिकताओं के बाद विभाग उक्त राशि को जारी कर देगा ताकि स्कूलों में बच्चों को अच्छे स्तर पर सुविधाएं प्रदान की जाएं। इस प्रोजेक्ट से जहां सरकारी स्कूलों की हालत सुधरेगी वहीं इन स्कूलों में बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूलों के भवन निर्माण, बच्चों के बैठने की सुविधा, पीने के पानी, स्कूल गतिविधियों के लिए खेल के मैदान और कई प्रकार की ऐसी खामियां हैं जिनके कारण अभिभावक सरकारी शिक्षा संस्थानों की जगह निजी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को पढ़ने भेजते हैं। इसके लिए वो इन निजी शिक्षण संस्थानों को भारी भरकम रकम हर माह अदा करते हैं।
डाइट प्रधानाचार्य राकेश पाठक ने इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल और खनन विभाग के समक्ष दिल्ली की तर्ज पर जिला के पांच स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने का प्रस्ताव रखा था। खनन विभाग के तहत आने वाले ग्राम पंचायत पंजगाईं के स्कूलों को मॉडल स्कूलों में परिवर्तित किया जाएगा जिसमें प्राथमिक स्कूल थड़मनाल, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल धौन कोठी, प्राथमिक पाठशाला कुनणु, प्राथमिक पाठशाला बाग, और रावमापा पंजगाईं शामिल हैं।
विज्ञापन

डाइट प्रधानाचार्य राकेश पाठक का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के तहत इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, स्वच्छ पेयजल के लिए एक्वागार्ड, आर्ट एंड क्राफ्ट, बाल गतिविधि, रिटेनिंग वाल, बाउंडरी वाल और गेट, अग्नि नियंत्रक यंत्र, कंप्यूटर फर्नीचर, स्टूडेंट फर्नीचर सहित वो हर चीज लगाई जाएगी जो मॉडल स्कूल के लिए आवश्यक होगी। कहा कि अगर जिले का हर स्कूल मॉडल बनेगा तो कोई भी बच्चा निजी संस्थानों में पढ़ने नहीं जाएगा। वहीं बच्चों को मिलने वाली शिक्षा में भी गुणवत्ता आएगी।
खनन अधिकारी बिंदिया ने बताया कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए प्रपोजल मिला है। विभाग की तरफ से इस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर प्रोजेक्ट के लिए पैसा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें