घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ बिलासपुर इकाई की बैठक रावमापा कंदरौर में हुई जिसमें जिले के सभी शिक्षकों ने भाग लिया। वहीं सर्वसम्मति से राकेश शर्मा को जिला प्रधान का दायित्व दिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सलाहकार दिनेश धर्माणी ने की। बैठक में मुख्य रूप से कंप्यूटर शिक्षकों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया। सभी शिक्षकों ने जिला इकाई के साथ सरकार से अपील की है कि अतिशीघ्र कंप्यूटर शिक्षकों के हित में नीतिगत फैसला लें ताकि दो दशकों से शोषित हो रही इस कैटेगरी के साथ न्याय हो सके।
उपप्रधान अंजू शर्मा रावमापा बरमाणा, महासचिव रजनीश कुमार, रावमापा घागस, वित्त सचिव विपिन शर्मा, रावमापा बरठीं, प्रेस सचिव सुमन ठाकुर, रावमापा सोहरी, सचिव श्याम लाल धीमान व रावमापा बरमाणा के अध्यापक मौजूद रहे।