फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी 1111 आंगनबाड़ी केंद्र हुए ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का ब्योरा अब हर दिन ऑनलाइन लिया जाएगा। इसके लिए बाल विकास विभाग ने पोषण योजना के तहत सभी 1111 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ता को स्मार्ट मोबाइल फोन आवंटित किए हैं। इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महीने भर की रिपोर्ट एक साथ विभागीय अधिकारी को सौंपती थीं लेकिन बच्चों को प्राथमिक स्तर पर सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को हर दिन विभाग के अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन देनी होगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से पोषण योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए हैं। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की हाजिरी, बच्चों को हर दिन क्या खिलाया गया और किस प्रकार से उन्हें प्राथमिक स्तर की चीजें सिखाई जा रही हैं। इस सबका ब्योरा ऑनलाइन रहकर विभाग के अधिकारियों को देना होगा। विभाग के आला अधिकारी हर दिन आंगनबाड़ी केंद्रों का ऑनलाइन निरीक्षण करेंगे ताकि सरकार की ओर से बच्चों को दी जाने वाली हर सुविधा का आंकलन किया जा सके।
बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम टाडू ने बताया कि जिलेभर में 1111 आंगनबाड़ी केंद्रों को यह फोन वितरित किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फोन चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है जिससे उन्हें फोन से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई गई है ताकि वह अपने केंद्रों का ब्योरा प्रतिदिन अधिकारियों को भेज सकें। कहा कि इस योजना के अंतर्गत बच्चों को दिए जाने वाले खानपान और केंद्रों में करवाई जा रही गतिविधियों में पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें