फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेऊ से हुआ 16 साल का नाबालिग गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पंचायत सेऊ के गांव कलोह का एक नाबालिग युवक घर से गायब हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक बुधवार 5 बजे से गायब है। घुमारवीं उपमंडल की पंचायत सेऊ के गांव कलोह का एक नाबालिग घर से कहीं चला गया है। लड़के के दादा ने पुलिस को दी जानकारी में कहा है कि उसका पोता बुधवार शाम पांच बजे के करीब घर से बिना बताएं कहीं चला गया है।
विज्ञापन

दादा नंद लाल ने बृहस्पतिवार देर शाम थाना घुमारवीं में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मेरा पोता अक्षय कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र 16 साल पिछले कल घर से कहीं बिना बताए चला गया है वहीं उसका कोई भी पता नहीं चल पा रहा है। परिवार वालों ने अपने सगे संबंधियों, रिश्तेदारों में सब जगह ढूंढा पर वह कहीं नहीं मिला है। वहीं घरवालों का कहना है कि उन्होंने युवक के दोस्तों से भी बात की है लेकिन उन्हें भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
वहीं घुमारवीं थाना पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर दिया है तथा हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें