फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भाषा अध्यापकों के भरे जाएंगे चार पद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला बिलासपुर की ओर से भाषा अध्यापकों के 4 पदों की भर्ती अनुबंध आधार पर कर रहा है। यह पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों से भरे जाएंगे। यह पद अध्यापक पात्र परीक्षा भाषा अध्यापक एवं बीएड बैच वाइज आधार पर भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित से 3 पद बैच 2005, अनुसूचित जाति से 1 पद बैच 2007 से भरा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे जिसके लिए काउंसलिंग 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर के कार्यालय में निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में स्थित रोजगार कार्यालयों से योग्य अभ्यर्थियों के जो नाम प्राप्त हुए हैं उन्हें डाक द्वारा बुलावा पत्र भेजे जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी जो कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों भाषा अध्यापक जोकि निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हैं वह बुलावा पत्र नहीं मिला है तथा वर्णित बैच तक आते हैं वह 24 अक्तूबर को अपने सभी दस्तावेजों सहित काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में वही भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित भाग ले सकते हैं जो जिला बिलासपुर से संबंधित होंगे। उपरोक्त तिथि को उपस्थित नहीं हो पाने वाले अभ्यर्थियों को बाद में उपस्थित होने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही कोई दावा अथवा प्रतिवेदन स्वीकार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कारणों से पदों की संख्या एवं श्रेणी में बदलाव किया जा सकता है। पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों की मूल एवं सत्यापित प्रतियां अपने साथ लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें