फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टेंडर काट दिए गए हरे भरे 90 पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने एक बार फिर से लोक निर्माण विभाग और पशुपालन विभाग पर हमला बोला है। कहा कि पशुपालन विभाग के कार्यालय के पास भवन निर्माण के नाम पर बिना किसी टेंडर के ही पेड़ कटान किया गया है। भवन निर्माण के लिए 45 पेड़ों को काटने की अनुमति थी लेकिन विधायक ने चहेते ठेकेदार को काम देने के लिए टेंडर लगने से पहले ही पेड़ कटान कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेड़ कटान के बाद लोक निर्माण विभाग टेंडर लगा रहा है। टेंडर चहेतों को देना है इसलिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने कई ठेकेदारों को फोन कर कहा कि वह टेंडर न लगाएं क्योंकि टेंडर सत्ता पक्ष के एक ठेकेदार को देना है जिसने पेड़ कटान किया है।
बंबर ठाकुर ने कहा कि अधिकारी की पूरी रिकॉर्डिंग उनके पास है। अगर टेंडर रद्द नहीं किया गया तो वह लोक निर्माण कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं मौके पर अधिकारी की ठेकेदारों को टेंडर न भरने की पूरी बात की रिकॉर्डिंग भी मौके पर सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि भवन निर्माण के समय वर्ष 2017 में कांग्रेस की सरकार ने मंजूरी दी थी। इसके लिए 47 पेड़ काटने के लिए भी मंजूरी दी गई थी लेकिन सत्तापक्ष के ठेकेदार ने बिना टेंडर के ही मशीन लगा कर मौके पर 90 पेड़ काट दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग से पूछा है कि उनके क्षेत्र से कोई कैसे बिना टेंडर के 90 पेड़ काट ले गया है। वहीं उन्होंने लोक निर्माण विभाग से पूछा है कि जब पेड़ कट गए हैं तो फिर टेंडर किस बात का। उन्होंने कहा कि उनके पास अधिकारी की बातों की रिकॉर्डिंग के अलावा मौके पर भी वीडियो भी है। उन्होंने सरकार ने इस मामले की जांच की मांग की है। वहीं चेताया कि अगर टेंडर रद्द नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे और लोनिवि के अधिकारी किस प्रकार से चहेतों को काम देने का दबाव अन्य ठेकेदारों पर बना रहे है उसकी रिकॉर्डिंग भी माइक लगा कर लोगों को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें