फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोगों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के प्रति किया जागरूक

Sat, 21 Mar 2026 09:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले में साइबर सेफ्टी के प्रति जागरूक करने के लिए स्थापित सेल्फी कॉर्नर में फोटो लेते हु
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले में साइबर सेफ्टी, सीपीआर के लिए लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा बिलासपुर ने साइबर सेफ्टी एवं सीपीआर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रदर्शनी में एक विशेष सेल्फी कॉर्नर भी स्थापित किया गया है, जहां लोग साइबर सुरक्षा से संबंधित संदेशों के साथ फोटो लेकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। मेले के आखिरी दिन जिला प्रशासन की ओर से किशोर एवं किशोरियों के लिए साइबर सुरक्षा से बचाव के लिए तैयार दिशा-निर्देशों का विमोचन मुख्यातिथि द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनी स्थल पर डमी के माध्यम से सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक कौशल को बढ़ावा मिल सके। इसी क्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी ने अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के सशक्तीकरण निदेशालय के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए काइनेटिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम का आयोजन भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन आयुष विभाग की विशेषज्ञ डॉ. एकता प्रियदर्शिनी और उनकी टीम ने किया। प्रशिक्षण के दौरान योग, प्राणायाम, ध्यान और माइंड टीजर गेम्स के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें