फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खारसी चौक पर अव्यवस्थित ट्रक पार्किंग से रोजाना जाम, हो रही परेशानी

Fri, 20 Mar 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे तीन कतारों में खड़े हो रहे हैं ट्रक, सुबह और शाम लगता है जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मलोखर(बिलासपुर)। खारसी चौक के पास साई गांव से बैरी-नवगांव सड़क मार्ग पर ट्रकों की अव्यवस्थित पार्किंग के चलते रोजाना लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की वजह से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों, छोटे वाहन चालकों और बस यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट से जुड़े ट्रकों को सड़क किनारे तीन-तीन कतारों में खड़ा किया जा रहा है। इससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। स्थिति यह हो गई है कि सुबह और शाम के समय जाम और भी गंभीर हो जाता है, जिससे लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। जाम की स्थिति के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी निकलने में दिक्कतें आ रही हैं। कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में देरी हो रही है, जो चिंता का विषय है। स्थानीय ट्रक ऑपरेटर हेमचंद ठाकुर, श्यामलाल और जगदीश शर्मा ने बताया कि कंपनी ने एमओयू के तहत अलग ट्रक पार्किंग बनाने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि न तो कंपनी और न ही जिला प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नजर आ रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता, विशेषकर मरीजों और छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। मांग की कि सड़क किनारे ट्रकों की पार्किंग पर तत्काल रोक लगाई जाए और कंपनी द्वारा वादा की गई अलग ट्रक पार्किंग का निर्माण किया जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन की स्थायी तैनाती भी की जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए ट्रकों के लिए अलग पार्किंग जोन विकसित किया जाना चाहिए। इसके अलावा नो-पार्किंग क्षेत्रों में सख्त चालान कार्रवाई और पीक समय में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करेगा, बल्कि सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें