फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
रावमापा बिलासपुर के बच्चों को तंबाकू मुक्त जीवन की दिलाई शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एम्स बिलासपुर ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 11वीं और 12वीं के करीब 70 से 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों को तंबाकू और निकोटीन की लत के खतरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में रेजिडेंट डॉक्टरों, इंटर्न और ईएमटी विद्यार्थियों ने छात्रों के साथ संवादात्मक सत्र किए। इसमें तंबाकू के रूपों, इसके सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान तथा युवाओं में बढ़ रही तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को बताया कि निकोटीन और तंबाकू उद्योग लगातार अपने उत्पादों को नए स्वरूप और आकर्षक पैकेजिंग के जरिए युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों सहित कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में युवाओं को सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से इस लत से दूर रखा जा सकता है। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तंबाकू उत्पादों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आई चूज लाइफ, नॉट टोबैको विषय पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने तंबाकू मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक शपथ पोस्टर पर अपने अंगूठे के निशान लगाकर तंबाकू के खिलाफ प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें