फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में सेवाएं दे रहे हैं कोरोना योद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक बिलासपुर के सभी कर्मचारी और अधिकारी लॉकडाउन में कोरोना योद्धा बनकर उभरे हैं। 25 मार्च से लॉकडाउन शुरू हुआ। इस दौरान अस्पतालों में भी इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर नियमित ओपीडी सेवाएं कुछ समय के लिए स्थगित रहीं। वहीं, बिलासपुर में स्थित इस ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में कोरोना के इस दौर में भी एक भी कार्य दिवस में मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं स्थगित नहीं होने दी गईं।
विज्ञापन

इस पॉलीक्लीनिक के अफसर इंचार्ज सेवानिवृत्त ग्रुप कै. आरएस राजपूत की अगुवाई में तीन चिकित्सक डॉ. जस्सल, डॉ. सविता मेहता और दंत चिकित्सक डॉ. प्रजेश पटियाल समर्पण के साथ मरीजों के इलाज में जुटे रहे।
ग्रुप कै. आरएस राजपूत ने बताया कि इन चिकित्सकों का सहयोग करने में नायब सूबेदार वर्मा, हवलदार भूपेश्वर, हवलदार राजेंद्र, नायक लाल सिंह, मृदुला, सुनीता, रेडियोग्राफर कृष्ण लाल व प्रयोगशाला सहायक अनीश कुमार आगे रहे। उन्होंने ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में इलाज के लिए आने वाले पूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि भीड़-भाड़ से बचने के लिए वे टेलीफोन पर ही ओपीडी के लिए अपनी अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। 31 मई तक खरीदी गई दवाइयों के दस्तावेज भी 15 जून तक पॉलीक्लीनिक में जमा करवा दें।
विज्ञापन

इन दस्तावेजों को डाक या ईमेल से भी भेजा जा सकता है। अति आवश्यक गंभीर बीमारी हो तब ही पॉलीक्लीनिक आएं। आपात स्थिति में एमएच जालंधर से फोन पर या वीडियो कॉलिंग से भी पूर्व सैनिक व उनके परिजन विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपने स्वास्थ्य संबंधी सलाह ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल फोन नंबर 62833,63830 पर फोन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें