फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर बस अड्डे पर बन रहे ई-बस चार्जिंग स्टेशन, जल्द संचालन की तैयारी

Fri, 26 Jun 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बस अड्डा बिलासपुर में बनाया जा रहा चार्जिंग स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

बिलासपुर बस अड्डे पर बन रहे ई-बस चार्जिंग स्टेशन, दो सप्ताह में होगा तैयार
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी, एक साथ दो बसें होंगी चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां तेज कर दी हैं। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में बिलासपुर बस अड्डे पर दो अत्याधुनिक चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जा रहे हैं।
इन चार्जिंग प्वाइंट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। करीब दो सप्ताह में यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा। स्टेशन तैयार होने के बाद एक समय में दो इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, एक बस को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 90 से 95 मिनट का समय लगेगा। इसके बाद बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। इससे यात्रियों को आधुनिक, सुविधाजनक और प्रदूषण मुक्त परिवहन सेवा मिलेगी। चार्जिंग प्रक्रिया निर्बाध रहे, इसके लिए विशेष ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

चार्जिंग स्टेशन का महत्व
यह चार्जिंग स्टेशन केवल स्थानीय डिपो तक सीमित नहीं रहेगा। अन्य डिपो से आने वाली इलेक्ट्रिक बसों को भी यहां चार्ज किया जा सकेगा। इससे बिलासपुर जिला इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यह प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

पर्यावरण और यात्रियों को लाभ
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ईंधन की खपत कम होगी। इससे प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। यह पहल प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों में सहायक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें