फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दुर्गा अष्टमी पर मंगरोट स्कूल में स्थापित की मां सरस्वती की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्याध्यापक और स्टाफ की ओर से लगाया गया भंडारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। उपमंडल सदर की राजकीय उच्च पाठशाला मंगरोट में दुर्गा अष्टमी पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर मुख्याध्यापक दलीप शर्मा और स्कूल स्टाफ की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक और स्कूल स्टाफ ने मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से माता सरस्वती की मूर्ति स्थापना कराई। मुख्याध्यापक दलीप शर्मा ने बताया कि मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य है कि पाठशाला में जब बच्चे सुबह आएं तो विद्या की देवी की आराधना के साथ अपनी पढ़ाई शुरू करें। इससे जहां बच्चों में उच्च विचार आएंगे, वहीं पढ़ाई के अनुकूल माहौल भी बनेगा। इस दौरान स्कूल परिसर में अभिभावकों और बच्चों द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। स्कूल में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। मुख्याध्यापक दलीप शर्मा इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने स्कूल में यह प्रतिमा स्थापित कराई। इस मौके पर मार्कंडेय पंचायत उप प्रधान देवराज शर्मा, एसएमसी प्रधान पवन, सुभाष कुमार, रूपलाल और रविंद्र सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें