फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीएम रैली के चलते बरठीं में बदली यातायात व्यवस्था

Wed, 04 Feb 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे के लिए पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
विज्ञापन

तीन स्थानों पर तय की गई वाहन पार्किंग
डाइवर्जन रूट पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बरठीं दौरे एवं जनसभा को लेकर जिला पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और नियंत्रित बनाए रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान जारी किया है। रैली के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बरठीं और आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंध किए हैं।
जिला पुलिस के अनुसार जनसभा स्थल के आसपास यातायात दबाव को कम करने, आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। एसपी बिलासपुर संदीप धवल की ओर से जारी आदेशों के अनुसार रैली के दिन बरठीं बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह निषिद्ध रहेगा। यह प्रतिबंध कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न दिशाओं से आने वाले भारी वाहनों के लिए अलग-अलग डाइवर्जन रूट निर्धारित किए गए हैं। तलाई की ओर से आने वाले बड़े वाहन मोदी चौक पर सवारियां उतारेंगे, जिसके बाद उन्हें बड़गांव क्षेत्र की ओर डायवर्ट कर वहीं पार्क किया जाएगा। इसी तरह निहारी एवं सुन्हाणी की ओर से आने वाले बड़े वाहन सरगल चौक पर सवारियां उतारेंगे और उसके बाद उन्हें पुराने नवोदय स्कूल, बरठीं के समीप निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

रैली में भाग लेने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए पुलिस प्रशासन ने तीन प्रमुख पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं का मैदान, पुराना नवोदय स्कूल परिसर, बरठीं और बड़गांव क्षेत्र शामिल हैं।
इन स्थानों पर यातायात पुलिस व स्वयंसेवकों की तैनाती रहेगी, ताकि पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान यातायात को नियंत्रित रखने के लिए बरठीं बाजार, प्रमुख चौकों और डाइवर्जन रूटों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन



यातायात पुलिस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी व्यवस्था संभालने में जुटी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। एसपी ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे पुलिस द्वारा निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का पालन करें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का पूरा सहयोग करें। पुलिस ने कहा है कि आमजन के सहयोग से ही कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें