फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्थायी पंचायत सचिव न होने से लोग काट रहे पंचायत कार्यालय के चक्कर

Mon, 09 Dec 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-गतवाड़ पंचायत में छह माह पहले हुआ है सचिव का तबादला
विज्ञापन

-लोगों ने उठाई स्थायी सचिव की नियुक्ति की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत ग्राम पंचायत गतवाड़ में लोगों को पंचायती कार्य करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में स्थायी सचिव न होने के चलते लोग हर दिन पंचायत कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत सचिव के न मिल पाने के कारण लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। अब तो लोग इस कदर परेशान हो चुके हैं कि लोगों ने अपने कार्यों को करवाने के लिए पंचायत कार्यालय जाना ही छोड़ दिया है। गतवाड़ पंचायत में सात वार्ड हैं और पंचायत की आबादी करीब तीन हजार है। करीब छह माह पहले पंचायत सचिव का तबादला हुआ है। इसके बाद गाहर पंचायत सचिव के पास इस पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ऐसे में एक पंचायत सचिव दो पंचायतों का कार्यभार संभाल रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को परिवार नकल, नरेगा से संबंधित कार्य, बीपीएल प्रमाण पत्र अन्य कार्यों को करवाने के लिए बार-बार पंचायत कार्यालय जाना पड़ रहा है। पंचायत सचिव के न मिल पाने से लोग निराश हो रहे हैं। सप्ताह में तीन दिन सचिव इस पंचायत का कार्यभार देख रहे हैं। लेकिन आए दिन ब्लॉक स्तर की बैठकें होने के अलावा फील्ड में कार्य देखने के लिए भी पंचायत सचिव को जाना पड़ता है। इस कारण पंचायत कार्यालय बंद करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थायी सचिव न होने के चलते विकास के कार्यों की गति धीमी हो चुकी है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि गतवाड़ पंचायत में स्थायी सचिव नियुक्त किया जाए ताकि लोगों के कार्य समय पर हो सके। इस मामले को लेकर बीडीओ घुमारवीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि गतवाड़ में स्थायी पंचायत सचिव न होने के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जैसे ही स्थायी नियुक्ति आएगी, उसी समय स्थायी पंचायत सचिव नियुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें