फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त भारत अभियान : विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, लिया संकल्प

Thu, 25 Jun 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से संचालित नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान के तहत श्री शक्ति संस्कृत कॉलेज, श्री नयना देवी जी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता रैली एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान, नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो और नशे को कहो ना, जीवन को कहो हां जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के बाद महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर किए और नशे से दूर रहने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दौलत राम शर्मा ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त एवं विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश चौहान के निर्देशन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें