फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गेहूं की बिजाई पर सूखे की मार, बारिश के इंतजार में किसान

विज्ञापन
बिलासपुर में गेहूं की बिजाई के लिए तैयार किए खेत। संवाद
विज्ञापन
जिले में 25 हजार हेक्टेयर भूमि पर होती है गेहूं की खेती, महज छह हजार हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा
विज्ञापन

लहसुन की बिजाई भी प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में लंबे समय से बारिश न होने के कारण गेहूं की बिजाई का काम प्रभावित हो रहा है। कुछ क्षेत्रों में किसानों ने बिजाई शुरू कर दी है, लेकिन अधिकांश किसान खेतों में पर्याप्त नमी आने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में करीब 25 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती होती है। इससे लगभग 60 हजार किसान परिवार जुड़े हैं। इनमें महज छह हजार हेक्टेयर भूमि पर ही सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, जबकि शेष कृषि भूमि बारिश पर निर्भर है। ऐसे में बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
जिले में गेहूं की बिजाई के लिए 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस अवधि में किसान बिजाई का काम पूरा करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इस बार मौसम के शुष्क रहने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिन क्षेत्रों में खेतों में थोड़ी नमी है, वहां कुछ किसानों ने बिजाई कर दी है। वहीं, अधिकांश किसान बारिश होने के बाद खेत तैयार कर बिजाई करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

किसानों ओंकार सिंह, नरेश कुमार, योगराज, रोशन लाल, तिलक राज, हरी सिंह और सुनीत सिंह का कहना है कि बारिश न होने से खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है। सिंचाई की सुविधा सीमित होने के कारण सभी किसानों के लिए पानी की व्यवस्था करना संभव नहीं है। यदि जल्द बारिश होती है तो बिजाई का काम गति पकड़ सकता है। देरी होने से फसल की पैदावार पर भी असर पड़ने की आशंका है।
लहसुन की बुवाई करने वाले किसान भी परेशान
गेहूं के अलावा जिले में कई किसान लहसुन की खेती भी करते हैं। कुछ क्षेत्रों में लहसुन की बिजाई हो चुकी है, जबकि अन्य किसान खेतों में नमी आने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश न होने से लहसुन की बुवाई करने वाले किसानों को भी फसल के अंकुरण और शुरुआती बढ़वार की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

एक-दो दिन में बारिश की संभावना
कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी सीमा शाह ने बताया कि आगामी एक से दो दिन में बारिश होने की अच्छी संभावना है। बारिश होने से खेतों में नमी आएगी और किसान गेहूं की बिजाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पहले ही बिजाई कर दी है, वे खेतों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करते रहें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। बारिश से गेहूं के साथ लहसुन की फसल को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें