फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नम्होल में जुटे प्रदेशभर के चालक, अधिकारों को लेकर हुए चर्चा

Fri, 17 Apr 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नम्होल में आयोजित चालक संघ की बैठक में भाग लेने वाले पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत: संघ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री को भेजा जाएगा मांग पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल मोटर चालक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी व सभी शाखाओं की एक बड़ी संयुक्त बैठक नम्होल स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत शर्मा ने की, जबकि सुरेंद्र ठाकुर मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में ट्रक, टैक्सी, ट्रेलर, जेसीबी व अन्य भारी मशीनों के चालकों की स्थिति पर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे इन चालकों के लिए न तो कोई ठोस कानून है और न ही सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था, जिससे उन्हें आर्थिक व सामाजिक असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने सर्वसम्मति से चालकों के लिए अलग आयोग के गठन, दुर्घटना बीमा की व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा व कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने और शोषण पर सख्त रोक लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय परिवहन मंत्री और प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा, ताकि चालकों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। संघ ने यह भी तय किया कि प्रदेश की सभी टैक्सी, टेंपो ट्रैवल व अन्य चालक यूनियनों के साथ समन्वय स्थापित कर आंदोलन को व्यापक बनाया जाएगा। इसके साथ ही जल्द ही प्रदेश स्तर पर एक बड़ी कार्यशाला कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। संघ पदाधिकारियों ने साफ किया कि अब चालक वर्ग अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो चुका है और आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारी प्रधान कुलवंत सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार जगत राम ठाकुर, प्रचार सचिव श्याम लाल सनी, कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल संख्यान सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और शाखा प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें