फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना विवाद : महापंचायत के लिए जनजागरण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- महापंचायत में पूर्व विधायक राकेश सिंघा भी होंगे शामिल
विज्ञापन

- योजना के विरोध में आंदोलन 33वें दिन भी रहा जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-सोलन सीमा पर अली खड्ड पर बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध में 3 मार्च को रखी गई किसान महापंचायत से पहले संघर्ष समिति ने जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, महापंचायत में कम्युनिस्ट नेता एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा भी शामिल होंगे। उन्होंने संघर्ष समिति के न्योते को स्वीकार किया है। योजना के विरोध में आंदोलन और क्रमिक अनशन 33वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के सदस्यों ने रविवार को जन जागरण अभियान की शुरुआत अर्की विधानसभा की कीकर-नवगांव पंचायत से की है। इसके बाद बिलासपुर जुखाला, मलोखर पंचायत में भी लोगों को योजना के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। साथ ही महापंचायत के लिए निमंत्रण दिया। वहीं आंदोलन स्थल पर चल रहे क्रमिक अनशन में मातृ शक्ति बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। रविवार को क्रमिक अनशन पर निरो देवी, कांता शर्मा, सुमन देवी, श्याम देई, नानकी देवी, उर्मिला देवी, कलावती, प्रेमलता, रमादेवी और सिया देवी बैठीं। उधर, अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि आंदोलन काे लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। क्षेत्र के कई रामलीला कमेटियों और युवक मंडलों ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने तीसरी महापंचायत में शामिल होने के लिए हामी भरी है। राष्ट्रीय किसान नेताओं से भी मामले और महापंचायत पर बात हुई है। वह जल्द महापंचायत में शामिल होने के बारे में बताएंगे। किसान और ग्रामीण दिन रात तंबू लगाकर आंदोलन पर बैठे हैं। ग्रामीण खड्ड के पानी को बचाना अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझ रहे हैं। यह लड़ाई पुण्य और पर्यावरण को बचाने की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें