फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियां शुरू होते ही झंडूता में शुरू हुई पेयजल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही झंडूता में लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि गांव के पुराने जल स्रोत अभी से सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में आने वाले समय में पानी की समस्या भयंकर रूप धारण कर सकती है। लोगों ने विभाग से समस्या का निपटारा करने की मांग की है।
विज्ञापन

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के सलवाड़ मरोतन, बलहचलोग, धनड़, गुबर और सेर गांव के लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को पानी के लिए जगह-जगह भटकना पड़ रहा है। हालांकि इन गांवों के लोग नलों में पानी कम आने के बाद पुराने जल स्रोतों से पानी का हल ढूंढ कर कमी को पूरा कर लेते थे, लेकिन इस बार उनमें भी पानी सूखने लगा है। ऐसे में आने वाले समय में लोगों को पानी का संकट गहरा सकता है, लेकिन लोगों को पानी पर्याप्त मात्रा में न मिलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर से भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों श्याम सिंह परमार, जगत राम, रमेश कुमार, इंद्र सिंह, प्रेम सिंह, धर्म सिंह, किरपु राम, महेंद्र सिंह, रूप लाल, संजय कुमार, बिट्टू राम, पप्पू, सोहन लाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि पीने के पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने विभाग से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। जल शक्ति विभाग मंडल झंडूता के अधिशासी अभियंता डीआर चौहान के अनुसार विभाग लोगों की पानी की समस्या को दूर करने के लिए गांव में लगे बोर से जल्द मोटर लगवाने लगवाकर पानी की समस्या का निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें