फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरड़ में पेयजल संकट, मोटर खराब होने से आपूर्ति बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वैकल्पिक योजना से मिल रहा कम पानी, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन

हर महीने झेलनी पड़ रही समस्या, विभाग पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीण बोले-बरसात में भी पानी को तरस रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की दयोली पंचायत के सरड़ गांव में लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य योजना से जुड़ी मोटर खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है। इस कारण लोगों को वैकल्पिक योजना से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन उसकी मात्रा बेहद कम है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या हर महीने खड़ी हो जाती है। वैकल्पिक माध्यम से होने वाली आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राकेश कुमार, बीना देवी, सुनीता, मंती देवी और राम सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में भी लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार मोटर खराब होने का कारण बताकर मामला टाल दिया जाता है। पिछले शनिवार से पेयजल आपूर्ति बाधित है और अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पंप पर कार्यरत कर्मचारियों या अधिकारियों से संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह समस्या बार-बार आती है तो विभाग को स्थायी समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग से आग्रह किया कि प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्या का निवारण किया जाए। कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि मोटर खराब होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। मोटर की मरम्मत का कार्य जारी है और जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें