फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी में पेयजल संकट गहराया, तीन दिन से एक बूंद पानी नहीं

Sun, 28 Dec 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंप हाउस के नजदीक पाइपलाइन फटने से हुई समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में एक बार फिर पेयजल संकट गहरा गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि पिछले तीन दिनों से लोगों को एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हुआ है। पानी की आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों में हाहाकार मचा हुआ है, जबकि संबंधित विभाग पाइपलाइन फटने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि श्री नयना देवी में यह समस्या नई नहीं है। पिछले कई वर्षों से अक्सर देखा गया है कि 7 से 10 दिन तक पानी की सप्लाई सुचारू रहती है, उसके बाद अचानक पानी पर ब्रेक लग जाता है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये की पेयजल योजना बार-बार बाधित होना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि हाल ही में विभाग ने पानी के बिलों में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासी अमित कुमार, भारत भूषण, निखिलेश कुमार, अलकेंद्र भूषण, गौरव शर्मा, शिखा शर्मा, श्वेता शर्मा, नीलम कुमारी, प्रतिभा कुमारी, प्रोमिला शर्मा और नीना शर्मा सहित अन्य लोगों ने कहा कि जब पानी की सप्लाई कई-कई दिनों तक ठप रहती है तो क्या विभाग बिलों में भी कटौती करेगा? लोगों का कहना है कि एक-दो दिन बिना पानी के किसी तरह गुजारा किया जा सकता है, लेकिन जब लगातार कई दिनों तक पानी न मिले तो रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो जाती है। घरों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी ठप होने लगती हैं। उधर, 30 दिसंबर से नयना देवी में तीन दिवसीय नववर्ष मेला शुरू होने जा रहा है। ऐसे में यदि विभाग का यही ढुलमुल रवैया रहा तो स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उधर, सहायक अभियंता सुरेश पुरी ने बताया कि पंप हाउस के नजदीक पाइपलाइन के बार-बार फटने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को आधी पाइपलाइन बदलने का कार्य प्रस्तावित है, जिसके बाद पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें