फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छजोली में कूड़े व मिट्टी के ढेर से नाली बंद, सड़क पर बह रहा बारिश का पानी

विज्ञापन
शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छजोली में कूड़े से बाधित हुई नाली। संवाद
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छजोली कस्बे के समीप सड़क किनारे जमा कूड़े और मिट्टी के ढेर के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

सड़क की नाली अवरुद्ध होने से बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल सफाई कराकर नाली को बहाल करने की मांग उठाई है।
जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे सफाई अभियान के दौरान निकाली गई मिट्टी, झाड़ियां, प्लास्टिक और अन्य कचरे को उठाने के बजाय एक ही स्थान पर छोड़ दिया गया। इससे सड़क के साथ बनी नाली बंद हो गई और बरसात का पानी नाली से गुजरने के बजाय सीधे सड़क पर बहने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि पैदल चलने वालों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें