बिलासपुर की संस्कृति के बारे में ली थी जानकारी
आधा घंटा जनसभा को किया था संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 2007 में बिलासपुर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज शर्मा के पक्ष में विशाल जनसभा की थी।
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक का माहौल है। हर व्यक्ति उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर रहा है। बिलासपुर में भी उनको लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें याद किया गया। हिमाचल में 2007 के विधानसभा चुनावों के दौरान मनमोहन सिंह ने बिलासपुर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार तिलक राज शर्मा के पक्ष में लुहणू मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया था। पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने बताया कि इस जनसभा के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह ने उनसे बिलासपुर की संस्कृति के बारे में पूछा था और खानपान के बारे में जानकारी ली थी। बता दें कि अपने संबोधन के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह ने आधा घंटा लोगों को संबोधित किया था।