फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगर परिषद के 11 वार्डों में घर-घर से उठेगा कूड़ा

Fri, 22 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
नगर परिषद बिलासपुर की बैठक में उपस्थित पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब बिलासपुर शहर की गलियां चकाचक होंगी। शहर के तीन वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण योजना की सफलता के बाद इसे पूरे शहर में लागू करने का निर्णय लिया गया है। आगामी एक मई से वार्ड नंबर-तीन, चार, पांच, आठ, दस और 11 में भी योजना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि छह, सात और नौ नंबर वार्ड में योजना को एक मार्च से शुरू कर दिया गया था और वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर दो में भी लोगों द्वारा स्वैच्छिक रूप इसे चलाया गया था। लेकिन अब शहर के 11 वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठेगा।

इससे जगह-जगह फैली गंदगी कम होगी तो शहर को साफ सुथरा रखने में भी मदद मिलेगी। यह निर्णय नगर परिषद बिलासपुर की मासिक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान सोमा देवी ने की।
विज्ञापन


जबकि संचालन कार्यकारी अधिकारी के आर ठाकुर ने किया। बैठक में पिछली कार्यवाही और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शहर के 11 वार्डों से कूड़ा एकत्रित करने की योजना को शुरू करने पर सभी वार्ड पार्षदों ने सहमति जताई हैै और इसके लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन भी दिया है।

डाउन पाइप न लगाने वालों से वसूलेंगे 500 रुपये जुर्माना
बैठक में वार्ड नंबर-पांच में डाउन पाईप लगाए जाने के विषय को ध्यान में लाया गया। जिसे लोगों द्वारा स्वयं लगाया जाना है। यदि वह इस कार्य को नहीं करते हैं, तो नगर परिषद उसे 500 रुपये जुर्माना करेगी।

इसके अलावा वार्ड नंबर-11 में विभिन्न नालों की चैनलाइजेशन के बारे में धन की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। जिसमें नगर परिषद का कहना है कि धन का प्रावधान होते ही कार्य करवा दिया जाएगा। नगर परिषद ने शहर के प्रत्येक नागरिक से आह्वान किया गया कि इधर-उधर और नालों में कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखें और उन्हेें अपना कूड़ा गारबेज कलेक्टर को देने के लिए प्रेरित करें। यदि फिर भी वह नहीं मानें, तो उसकी शिकायत नगर परिषद को दें।

इधर-उधर कूड़ा फेंकने पर होगा जुर्माना
नगर परिषद ने हर वार्ड के लोगों ने आग्रह किया है कि योजना के साथ जुड़े और अपने घर का कूड़ा प्रतिदिन गारबेज कलेक्टर को देकर प्रतिमाह उसे 50 रुपये भी नियमित रूप से दें। यदि कोई कूड़ा इधर-उधर फेंकता हुआ पाया जाता है, तो उसे 500 रुपये का जुर्माना प्राधिकृत अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

27 को बैंकर्स से होगी बैठक
नगर परिषद की आगामी 27 अप्रैल को जिला के बैंकर्स के साथ बैठक का आयोजन होगा। इसमें शहर के विभिन्न पार्कों को गोद लेने की बात पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा वार्ड नंबर-आठ में अनिल हैप्पी के घर के सामने स्थित पार्क को नवदुर्गा संकीर्तन मंडल के निवेदन पर गोद दे दिया गया है।

26 और 28 को होगी ऐतिहासिक धरोहरों की सफाई
नगर परिषद की सीएलटीसी टीम के विशेषज्ञों द्वारा मौजूद वार्ड पार्षदों को प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके तहत 26 अप्रैल को दोपहर दो बजे ऐतिहासिक धरोहरों की साफ-सफाई की जाएगी। इसमें श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से महिल बस्ती तक सफाई होगी, जबकि 28 अप्रैल को धौलरा मंदिर और इसके साथ लगते पार्क को साफ किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें