फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...मैं एमडी हूं सर्दी जुकाम वालों को चैक नहीं करता

Sun, 12 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
च‌िक‌ित्‍सक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शुक्रवार को एक महिला लो ब्लड प्रेशर होने के चलते जिला अस्पताल जांच के लिए पहुंची। लेकिन वहां चिकित्सक ने महिला के जांच करना जरूरी नहीं समझा। महिला का आरोप है कि चिकित्सक एमआर के साथ बातों में मशगूल था।
विज्ञापन


महिला जब अपनी बीमारी को लेकर चिकित्सक के पास पहुंची तो चिकित्सक ने महिला को बाहर जाने को कहा। जब महिला ने अपनी हालत के बारे डॉक्टर को बताना चाह तो डॉक्टर ने महिला को यह कह कर बाहर निकाल दिया कि मैं एमडी हूं और सर्दी जुकाम के मरीजों को चैक नहीं करता।

वहीं महिला को दूसरे डॉक्टर को पास जाने को कहा। लेकिन महिला डॉक्टर दिपक को बताया कि दूसरे जगह कोई डॉक्टर नहीं है। लेकिन इसके बाद भी डॉक्टर दीपक ने महिला को दूसरी बार भी कमरे से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद महिला संतोष कुमारी ने एक लिखित शिकायत सीएमओ बिलासपुर को दी है। जिसके उक्त चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।  

इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि चिकित्सक का काम मरीजों के  स्वास्थ्य की जांच करना है। उन्होंने कहा कि महिला का उपचार करने से मना क्यों किया गया इस मामले की जांच के सीएमओ को आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इधर, इस बारे में जब सीएमओ बिलासपुर से बात करना चाही तो उन्होंने फोन उठाना आवश्यक नहीं समझा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें