फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड चिकित्सक की मौत, जांच में कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर निवासी एक रिटायर्ड चिकित्सक की बुधवार शाम को अचानक हालत खराब हो गई। परिजन उन्हें आनन फानन मे नगर के सीएचसी ले गए, जहां जांच के दौरान वह पॉजिटिव पाए गए। चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। कोविड प्रोटोकाल के तहत उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ला कायस्थान निवासी एक महिला की बीमारी के कारण मौत हो गई है। ग्राम मुल्लाखेड़ा में भी एक महिला की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. सतेंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सक का अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के मुताबिक किया गया है। उन्होंने अन्य लोगों की मौतों के प्रति अनिभिज्ञता जताई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में सीएचसी के एक चिकित्सक समेत चार कर्मियों समेत नगर व क्षेत्र के 59 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होमआइसोलेट कर दिया गया है। गुरुवार को 70 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें