-हरखर में वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा बैरी ने नाबार्ड की ओर से गांव हरखर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कार्यकारी सहायक संदीप कुमार ने की।
उन्होंने ने लोगों को बैंक की योजनाओं और उपभोक्ताओं को बैंकिंग के स्वरूप में हुए बदलाव की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बैंक की ओर से शुरू सशक्त महिला ऋण और सपनों का संचय योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट योजना के तहत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बैंकिंग आसान हुई है, वहीं फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैंक कभी भी उपभोक्ता से उनके बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी नहीं मांगता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि भूलकर भी किसी से अपना पिन नंबर या ओटीपी नंबर साझा न करें। उन्होंने लोगों को एटीएम, गूगल पे, भीम ऐप, फोन पे, हिम पैसा आदि डिजिटल माध्यमों से लेन देन करने के बारे में जानकारी दी। डिजिटल माध्यम से लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। उन्होंने लोगों से शिक्षा ऋण, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया। शिविर में भावना, संयुक्त देयता समूह की प्रधान उर्मिला, बैंककर्मी सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।