फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिव्यांग बच्चों के हुनर से सजे दिवाली के उत्पाद

विज्ञापन
शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन घुमारवीं में दीवाली पर लगाई प्रदर्शनी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन। - फोटो : टूंडला में अहोई अष्टमी पर बच्चों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करते माताएं संवाद
विज्ञापन
शिवा कॉलेज में चेतना संस्था के विशेष बच्चों ने लगाई प्रदर्शनी, हस्तनिर्मित वस्तुओं को खूब सराहना मिली
विज्ञापन

दीये, मोमबत्ती, रुई की बत्तियां, उपहार पैक को किया प्रदर्शित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन घुमारवीं में चेतना संस्था के विशेष बच्चों की ओर से दिवाली के उपलक्ष पर तैयार उत्पादों की एक दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से तैयार आकर्षक वस्तुओं को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

बच्चों की मेहनत, रचनात्मकता और हुनर से तैयार उत्पादों ने संस्थान के प्रबंधक, अध्यापकों और विद्यार्थियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे दीये, सुगंधित मोमबत्तियां, रुई की बत्तियां, आकर्षक उपहार पैक और दिवाली के सजावटी उपहार बिक्री के लिए रखे गए थे। प्रत्येक उत्पाद में बच्चों की मेहनत और कलात्मक प्रतिभा साफ नजर आ रही थी। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रमा शर्मा ने उत्पादों की खरीदारी कर उनका मनोबल बढ़ाया। मैनेजिंग डायरेक्टर पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह पहल न केवल बच्चों को स्वावलंबी बनाती है, बल्कि समाज में उनकी भागीदारी को भी सुनिश्चित करती है। इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मधु शर्मा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आयुष शर्मा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अदिति शर्मा, प्रो. विपिन, प्रो. इंदु बाला, डॉ. संतोष, प्रो. राजेश, प्रो. नेहा गुप्ता, प्रो. रजत, वीना, सभी विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें