फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कला प्रतियोगिता में दिव्यांश ने हासिल किया पहला स्थान

Wed, 22 Apr 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक पाठशाला बजौरा में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र और छात्राए
विज्ञापन
बजौरा स्कूल में पृथ्वी दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

शिवम इको क्लब के सौजन्य से किया पौधारोपण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय माध्यमिक पाठशाला बजौरा में मंगलवार को पृथ्वी दिवस शिवम इको क्लब के सौजन्य से उत्साह पूर्वक मनायागया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की क्यारियों में फूल लगाए और स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ सुथरा बनाया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में कला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें दिव्यांश ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दूसरे स्थान पर नितिन और सौरभ जस्वाल रहे, जबकि तीसरे स्थान पर निकिता और दिशू रहे। इस मौके पर विज्ञान अध्यापक सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस की थीम हमारे प्लेनेट, हमारी ताकत की जानकारी देकर की। उन्होंने बच्चों को पृथ्वी की महत्ता बताते हुए कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से धरती को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को इसके संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में पौधारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक का कम उपयोग करने जैसे उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें