कुनिहार में आयोजित होगी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप
महिला, पुरुष टीम में नौ खिलाड़ियों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए रविवार को जिला शतरंज संघ की ओर से बिलासपुर में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया जो चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला बिलासपुर शतरंज संघ के महासचिव जसबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। ट्रायल में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में क्षितिज गौतम, प्रकाश चंद आचार्य, अरविंद कुमार, विहान चंदेल और ऋग्वेद जम्वाल का चयन हुआ। महिला वर्ग में अर्चना ठाकुर, वंशिका ठाकुर, द्वितिका और संचिता शर्मा का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि यह ओपन चैंपियनशिप 11 और 12 जनवरी को कुनिहार सोलन में आयोजित होगी। यह खिलाड़ी चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई कि वे चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर जिला शतरंज संघ के प्रधान प्रकाश चंद आचार्य, कोषाध्यक्ष शिवपाल गर्ग, सदस्य जीवन दास सहित अन्य मौजूद रहे।