फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में हुई 52.2 एमएम बारिश, फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
बरोहा-कोहिना मार्ग पर धंसा ट्रक । संवाद
विज्ञापन
मांडवा पुल के पास पहाड़ से गिर रहे पत्थर, बरोहा-कोहिना सड़क पर ट्रक धंसा
विज्ञापन

छकोह और सोलधा में दो दिन से बिजली गुल
भारी बारिश और ठंड के चलते घरों में दुबके लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/झंडूता। जिले में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार शाम तक जारी रहा। शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह 10:00 बजे तक जिले में 52.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। दो दिन हुई भारी बारिश से लोगों को घरों दुबकने को मजबूर कर दिया।

दो दिन हुई भारी बारिश से एक ओर फसलों को संजीवनी मिली है। दूसरी ओर से भारी बारिश ने दुश्वारियां भी बढ़ा दी हैं। झंडूता-भड़ोली कलां शाहतलाई-बड़सर सड़क पर मांडवा पुल के पास पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण यातायात बाधित रहा। इस सड़क पर शनिवार दोपहर बाद से पहाड़ से पत्थर गिरना शुरू हो गए। सड़क के बंद होने के कारण लोगों को करीब आठ से दस किलोमीटर के अतिरिक्त सफर करके वैकल्पिक मार्ग से शाहतलाई से झंडूता जाना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने मलबे को हटाने के लिए एक जेसीबी भी तैनात की है, लेकिन पहाड़ से बार-बार पत्थर गिर रहे हैं। उपमंडल अधिकारी नागरिक झंडूता योग राज धीमान ने लोगों से आग्रह किया है कि जब तक मौसम साफ नहीं होता तब तक इस सड़क का प्रयोग करने से बचें। बरोहा-कोहिना वाया ज्योरीपतन सड़क भी बारिश के कारण खस्ताहाल हो गई। सड़क पर एक ट्रक के टायर धंस गए। इस कारण सड़क पर काफी समय तक यातायात के बंद रका। इसके अलावा सड़कों पर जलभराव की समस्या भी देखी गई।
विज्ञापन

भारी बारिश से कई क्षेत्रों में विद्युत संकट भी खड़ा हो गया। छकोह और सोलधा क्षेत्र दो दिनों से बिजली गुल है। लोगों के शिकायत दर्ज के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीण श्याम लाल ठाकुर, कमल ठाकुर, प्रकाश चंद ने बताया कि शुक्रवार को बारिश शुरू होने के बाद बिजली चली गई। इसके बाद शिकायत की, लेकिन विभाग ने समस्या का हल नहीं किया। बिजली नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों को भारी परेशानी करना पड़ रहा है। इसके अलावा ऋषिकेश, बंदला धार, घुमारवीं के कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन

अच्छी बारिश से किसान खुश हैं। खेत भारी बारिश के बाद लबालब भर गए हैं। किसान बारिश का लंबे समय से इंतजार में थे। बारिश होने से जिले की 288 पेयजल और 76 सिंचाई योजनाएं रिचार्ज हो गई हैं। खड्डों और गोबिंद सागर झील में पानी प्रवाह में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें