फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुरक्षित निर्माण को लेकर जिले के विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार

Sat, 04 Oct 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समर्थ-2025 के तहत जिला स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

उपायुक्त बोले, आपदा प्रबंधन में नई सोच को आगे बढ़ाने का बेहतर माध्यम हैं ऐसे कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में समर्थ-2025 कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन बचत भवन में हुआ। इसमें ब्लॉक स्तर पर चयनित विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की टीमों ने अपने अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित निर्माण तकनीक और आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर केंद्रित विचार पेश किए।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित निर्माण तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपदा प्रबंधन में नई सोच को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतिभागियों ने अपने मॉडलों से यह संदेश दिया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सुरक्षित पद्धतियां ही भविष्य में आपदा जनित नुकसान को कम करने का प्रभावी तरीका हैं। संचालन उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में गठित विशेष कमेटी ने किया। इस कमेटी में सहायक आयुक्त राजकुमार, जिला परियोजना अधिकारी यशपाल सिंह और अधिशासी अभियंता दुनी चंद ठाकुर शामिल थे। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नवाचार की भावना जगाने के साथ समाज को सुरक्षित निर्माण और आपदा प्रबंधन के प्रति सजग करने में भी अहम योगदान देती हैं। प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय जेओरा, मंगरोट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमली, डशलेहरा, ज़कातखाना, बड़गांव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं, स्वारघाट, बैहल और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाएंगी तीन टीमें
जिला स्तर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीन प्रविष्टियां चुनी गई हैं। हाई स्कूल श्रेणी में राजकीय उच्च विद्यालय जेओरा, सीनियर सेकेंडरी श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमली, कॉलेज श्रेणी में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर शामिल हैं। अब ये टीमें आगामी 8 अक्तूबर को शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें