फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति 23 फरवरी को करेंगे धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
झंडूता के बलघाड़ में भाखड़ा विस्थापित समिति के बैठक में मौजूद  ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बलघाड़ पंचायत में धरना प्रदर्शन का लेकर समिति ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

65 साल से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे है विस्थापित परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति की बैठक ग्राम पंचायत बलघाड़ में पूर्व प्रधान बाबू राम राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित समिति के प्रधान देशराज शर्मा और उपाध्यक्ष बलदेव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 23 फरवरी को प्रस्तावित धरने को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय करना रहा।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित धरने में क्षेत्र के भाखड़ा विस्थापित बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। इस अवसर पर समिति के प्रधान देशराज शर्मा और उपाध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित पिछले 65 वर्ष से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया। विस्थापितों को केवल आश्वासन ही मिले, जिसके चलते उन्हें अब अपने हक और सम्मान के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि साठ के दशक में भाखड़ा बांध निर्माण के दौरान विस्थापितों को बड़े-बड़े वादे दिखाए गए थे, लेकिन वे आज तक पूरे नहीं हुए। कई विस्थापित परिवारों पर दोबारा विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित धरना विस्थापितों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है, जिसमें सभी विस्थापितों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। बैठक में समिति की प्रमुख मांगों को दोहराते हुए कहा गया कि वन भूमि पर बने विस्थापितों के आवास खेती और पशुशालाओं को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत अधिकार और पट्टे दिए जाएं। भाखड़ा विस्थापितों की भूमि का शीघ्र बंदोबस्त किया जाए और जिन विस्थापितों को अब तक प्लॉट नहीं मिले हैं, उन्हें शीघ्र प्लॉट आवंटित किए जाएं। इसके साथ ही काटे गए बिजली और पानी के कनेक्शन बहाल किए जाएं और विस्थापितों को बिजली और पानी नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाए। इसके अलावा भाखड़ा विस्थापितों के बच्चों को बीबीएमबी और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने, भाखड़ा डैम से मिलने वाली रॉयल्टी का 25 प्रतिशत हिस्सा विस्थापितों के कल्याण पर खर्च करने भाखड़ा डैम से सिंचाई और पेयजल उठाने की अनुमति देने, भूमिहीन विस्थापितों को भूमि उपलब्ध करवाने और सतलुज नदी पर बैरी-दड़ोलां-लुहणू, ज्योरीपतन, बड़गांव-बुखर, गाह-चलौला, बाला और डैहन नारल में पुलों के निर्माण की मांग उठाई गई। बैठक में चिरंजी लाल शर्मा, बृज लाल राणा, सुखदेव शर्मा, लेखराम कौंडल, प्रेम सिंह राणा, रामशरण, महिला मंडल प्रधान शकुंतला देवी, ऊषा देवी, रोशनी देवी, कंचन देवी, प्रकाश चंद, आशा, लक्ष्मी देवी, बबीता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें