फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले भर की आईटीआई में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागी लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग
विज्ञापन

14 विभिन्न व्यवसायों के तहत प्रशिक्षणार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षणार्थियों के लिए कौशल प्रतियोगिता हुई, जिसमें आईटीआई बिलासपुर, आईटीआई बिलासपुर (महिला), आईटीआई भराड़ी और आईटीआई बरठीं में विभिन्न व्यवसायों से संबंधित परीक्षाएं कराई गईं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 60 से 70 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य उनकी कौशल क्षमता का मूल्यांकन करना था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थी अब राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहां से विजेता राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आईटीआई बरठीं में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षक अरुण शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन आईटीआई बरठीं के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में 14 विभिन्न व्यवसायों के तहत प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें ड्रेस मेकिंग में आरती देवी, स्विंग टेक्नोलॉजी में स्मृति, सरफेस आर्नामेंटेशन तकनीक में मनीषा, मैकेनिक मोटर व्हीकल में अभिषेक शर्मा, कॉस्मेटोलॉजी में नेहा, फिटर ट्रेड में अमनदीप, वेल्डर में कमल, ड्राफ्ट्समैन में सानिया पटेल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में पलक ठाकुर, कोपा में प्रतिभा, वैष्णवी, प्लंबर में पंकज, इलेक्ट्रीशियन में करण निषाद, सोलर टेक्नीशियन में प्रबल कुमार, वुड वर्किंग टेक्नीशियन प्रतियोगिता में अभिषेक धीमान अव्वल रहे। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आयोजकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें