झंडूता के सुन्हाणी में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेने वाले सदस्य। संवाद
तैयारियों को लेकर मेला कमेटी ने की बैठक
-4 अप्रैल को होगा दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत सुन्हाणी में होने वाले जिला स्तरीय नलवाड़ मेले की तैयारी शुरू हो गई हैं। तैयारियों को लेकर रविवार को मेला कमेटी की बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि मेला 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक आयोजित होगा।
बैठक की अध्यक्षता मेला कमेटी की प्रधान गायत्री गौतम ने की। उन्होंने बताया कि मेले को व्यवस्थित करने के लिए योजना तैयार की गई। मेला के सुचारू प्रबंधन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल को शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो कि नरसिंह मंदिर सुन्हाणी से शुरू होकर मेला ग्राउंड में तक जाएगी। 1 से 3 अप्रैल तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। 4 अप्रैल को दंगल होगा, जिसमें बाहरी राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्लॉट नीलामी 28 और 29 मार्च को होगी। यह नीलामी पहले आओ पहले पाओ आधार पर होगी। मेला के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए इच्छुक कलाकारों को अपना नाम मेला कमेटी को देना होगा। उन्होंने बताया कि मेले में खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर हंसराज वर्मा, रामेश्वर कौशल, जोध सिंह, भगत राम शास्त्री सहित अन्य मौजूद रहे।