फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धूमधाम से शुरू हुआ जिला स्तरीय नलवाड़ मेला सुन्हाणी

Wed, 01 Apr 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जिला स्तरीय नलवाड़ मेला सुन्हाणी में कार्यक्रम पेश करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना शोभायात्रा से शुरू हुएसांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जिला स्तरीय नलवाड़ मेला सुन्हाणी का शुभारंभ बुधवार को धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ। मेला कमेटी की प्रधान गायत्री देवी की अगुवाई में युवा नेता विवेक कुमार ने नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना कर और भव्य शोभायात्रा निकालकर मेले का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी,स्थानीय लोग और विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला मंडलों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले के शुभारंभ मौके पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिला मंडलों की महिलाओं और बच्चों की ओर से प्रस्तुत लोकनृत्य और गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विवेक कुमार ने कहा कि ऐसे मेले क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कुश्ती दंगल, लोकगीत-संगीत और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्रवासियों का भरपूर मनोरंजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास जताया कि यह मेला आने वाले दिनों में क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा और आपसी भाईचारे व सांस्कृतिक एकता को मजबूत करेगा। युवाओं से अपील की कि वे मेलों में आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही सुन्हाणी बाजार में शौचालय निर्माण के लिए दो लाख रुपये उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर पंचायत के पूर्व प्रधान उपेंद्र परमार, पूर्व उपप्रधान विक्रम परमार, रमेश कौंडल, सुरेंद्र कौशल, रामेश्वर कौशल, हंसराज, बीडीओ झंडूत्ता संजीव पूरी, मस्तराम, विनोद, जगदीश चंद सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला स्तरीय नलवाड़ मेला सुन्हाणी में कार्यक्रम पेश करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें