फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं में पार्किंग को लेकर विवाद, व्यापारियों ने की शिकायत

Thu, 12 Feb 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा सफेद लाइन में कार खड़ी होने के बावजूद किया गया चालान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। तलाई थाना क्षेत्र के तहत बरठीं में नो पार्किंग को लेकर पुलिस और स्थानीय व्यापारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बाजार के कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ियां नो पार्किंग जोन में नहीं थीं, इसके बावजूद पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि उनकी गाड़ियां सफेद लाइन के बाहर खड़ी थीं और मौके पर नो पार्किंग का कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। इसके बावजूद पुलिस कर्मियों ने चालान काट दिया। इस बात से नाराज होकर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर शिकायत दर्ज करवाई है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राकेश मेहता सहित अंशुल सोनी, भानु गौतम, धीरज शर्मा, नरेश वशिष्ठ, सुशील गौतम, सुरेश पटेल, अंकु गौतम, नूतन और धर्मेंद्र समेत अन्य व्यापारियों व ग्रामीणों ने बताया कि जब इस संबंध में थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उनका कहना है कि पुलिस के व्यवहार से वे आहत हैं। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्पष्ट पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि क्षेत्र में नो पार्किंग जोन निर्धारित है तो वहां स्पष्ट रूप से बोर्ड लगाए जाएं, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि अधिकारियों से प्रकरण की जांच कराने और मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है अन्यथा मजबूरन लोगों को तलाई पुलिस के खिलाफ मुख्य चौक पर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें