फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मामलों को गुणवत्तापूर्ण निपटारा करें : एसपी

Thu, 09 Jan 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पुलिस लाइन जबली में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी । संवाद
विज्ञापन
पुलिस समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा
विज्ञापन

-एसपी ने थाना, चौकी प्रभारियों को दिए सरकारी फोन अपने पास रखने के निर्देश
-लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने जारी की मोबाइल नंबरों की सूची

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति और अपराध समीक्षा बैठक एसपी संदीप धवल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुलिस कर्मचारियों के कल्याण, लंबित मामलों के निपटारे, कानून व्यवस्था बनाए रखने के मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
अपराध समीक्षा बैठक में लंबे समय से लंबित मामलों पर गहराई से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निपटारा शीघ्र करें और चालान तैयार कर न्यायालय में पेश करें। जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्देश दिया गया कि सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने सरकारी फोन हमेशा अपने पास रखें और हर कॉल को स्वयं सुनें। सरकारी मोबाइल नंबरों की सूची भी जारी की गई है। बैठक में मादक पदार्थों के व्यापार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने और शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों पर भी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने पर सभी अधिकारी काम करें। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

इनसेट
जिला पुलिस के संपर्क नंबर
पुलिस थाना भराड़ी: 7650950413
पुलिस थाना घुमारवीं: 7650950414
पुलिस थाना तलाई: 7650950412
पुलिस थाना झंडूता: 7650950415
पुलिस थाना सदर: 7650950407
पुलिस थाना बरमाणा: 7650950409
पुलिस थाना स्वारघाट: 7650950416
पुलिस थाना कोट-कहलूर: 7650950417
महिला थाना बिलासपुर: 7650950406
पुलिस चौकी शहर बिलासपुर: 7650950408
पुलिस चौकी खारसी: 7650950411
पुलिस चौकी नम्होल: 7650950410
पुलिस चौकी श्री नयना देवी जी: 7650950418
पुलिस चौकी ग्वाल थाई: 7650950419
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें