सीएमओ कार्यालय में आयोजित की गई पदाधिकारियों की कार्यशाला
सभी बीएमओ को एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य विभाग सोलन की ओर से बुधवार को ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) को लेकर सभी पदाधिकारियों की कार्यशाला हुई। इस दौरान एचआईवी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के साथ घरों और कंपनियों में हो रहे भेदभाव को लेकर चर्चा की गई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने कहा कि जिले भर में एचआईवी के मामलों को शून्य करने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी हो गया है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ कंपनियों के साथ घरों में भी भेदभाव किया जा रहा है। कहा कि एचआईवी छूने या साथ रहने से फैलने वाली बीमारी नहीं है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाने के लिए कहा गया है। कहा कि इन बीमारियों के प्रति समाज में बहुत की अफवाहें फैली हुई है और इन्हें लोगों को जागरूक करके ही दूर किया जा सकता है। इस दौरान जिले के एचआईवी मरीजों की रिपोर्ट की भी जांच की गई। इस दौरान जिले जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन, डॉ. प्रियंका, डॉ. अंकित और सभी खंड चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।