फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए कल से शुरू होगी सीधी बस सेवा

Mon, 17 Nov 2025 06:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के मरीजों और ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे हरी झंडी दिखाकर रवाना
छात्रों, कर्मचारियों और स्टाफ के लिए भी उपलब्ध होगी बस सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के हजारों लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवा 19 नवंबर से शुरू होगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 19 नवंबर की सुबह करलोटी से इस नई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

जानकारी के अनुसार, नई बस सेवा सुबह 7:00 बजे करलोटी से शुरू होगी। बस का रूट करलोटी से चलते हुए शुक्र खड्ड, छत, बरठीं, सुन्हाणी, पनोल और भगेड़ होकर वाया फोरलेन मार्ग के जरिए एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। निर्धारित समय अनुसार बस लगभग सुबह 9:00 बजे एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। बस सेवा के चलने से मरीजों और उनके परिजनों को समय पर एम्स पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें नियमित जांच, इलाज या चिकित्सकीय परामर्श के लिए एम्स जाना पड़ता है। इस सेवा का लाभ केवल एकतरफा नहीं होगा। एम्स बिलासपुर से बस की वापसी शाम 5:00 बजे शुरू होगी और लगभग 7:00 बजे करलोटी पहुंचेगी। यह समय तय करते हुए यात्रियों की सुविधाओं और उनके दैनिक कामकाज को ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभान्वितों ने सरकार और परिवहन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी और जन हितकारी है। कहा कि इस बस सेवा से न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि समय और धन की भी बचत होगी। इसके अलावा इस रूट से छात्र, कर्मचारी और एम्स में कार्यरत स्टाफ को भी परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें