फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बलोह स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू, समाजसेवी ज्ञान चंद ने दी सौगात

विज्ञापन
बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह में लाइब्रेरी भवन का उद्घाटन करते बरठीं के व्या
विज्ञापन
चार लाख रुपये की लागत से हुआ निर्माण, बच्चों को मिलेंगी और बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहालों को समाजसेवी ज्ञान चंद शेखर ने डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात दी है। इस लाइब्रेरी का निर्माण लगभग चार लाख रुपये से किया गया है।
स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राजेश पराशर एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के आग्रह पर बरठीं के व्यवसायी एवं समाजसेवी ज्ञान चंद शेखर ने इस लाइब्रेरी भवन का निर्माण करवाने की जिम्मेदारी लगभग 1 साल पूर्व उठाई थी। पाठशाला प्रबंधन की देखरेख में यह निर्माण कार्य करवाया गया है। शुक्रवार को समाजसेवी ज्ञान चंद शेखर ने विधिवत रूप से लाइब्रेरी का उद्घाटन कर उसे स्कूल को सौंपा।
विज्ञापन

लाइब्रेरी के निर्माण से अब बच्चों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। समाजसेवी ज्ञान चंद्रशेखर ने अध्यापकों से अनुरोध किया कि वह पूरी मेहनत और लग्न से अध्यापन जैसे पुनीत कार्य को करें। उन्होंने बच्चों को भी मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि वह भविष्य में अच्छे नागरिक बन सकें। पाठशाला प्रधानाचार्य कामराज सेठी ने मुख्यातिथि को शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


स्कूल में गैर सरकारी सहयोग से हुए 12 लाख रुपये के काम
प्रधानाचार्य कामराज सेठी के कुशल नेतृत्व में अभी तक लगभग 12 लाख रुपये से गैर सरकारी सहयोग से विद्यालय में निर्माण कार्य करवाया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि समाजसेवी ज्ञानचंद शेखर के अलावा हमीरपुर जिले के एक परिवार ने भी पाठशाला को गोद लिया है। ग्राम पंचायत रैली के प्रीतम सिंह अत्री और अमित अत्री ने इस स्कूल में नए भवन के निर्माण के लिए आठ लाख रुपये से अधिक की राशि दी है। उन्होंने बताया कि इस राशि से पाठशाला में कमरों और बच्चों के लिए शौचालयों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर राजेश, जीवन, पाठशाला का पूरा स्टाफ, अभिभावक, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें