फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में तीन माह बाद खुलकर बरसे बादल, फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई 10 एमएम बारिश, बारिश के साथ बड़ी ठंड, लोगों ने अलाव तापकर ली राहत
विज्ञापन

प्रभावित होने की कगार पहुंच चुकी पेयजल योजनाएं भी इस बारिश से रिचार्ज हो जाएंगी

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को पूर्व अनुमान के अनुसार शुक्रवार को जमकर बादल बरसे। तीन माह बाद हुई इस अच्छी बारिश से किसान खुश हैं। इससे फसलों को संजीवनी मिल गई है।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में शुक्रवार को 10 एमएम बारिश हुई। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। वहीं, प्रभावित होने की कगार पहुंच चुकी पेयजल योजनाएं भी इस बारिश से रिचार्ज हो जाएंगी। जिले में शुक्रवार को सुबह से आसमान पर बादल छा गए। सुबह करीब 8:00 बजे बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई। इसके बाद दोपहर बाद तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। शाम के समय तेज बारिश शुरू हुई, जो देर शाम तक होती रही। किसानों लंबे इसी तरह की अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। जिले में 25 हजार हेक्टेयर में करीब 55 हजार परिवार गेहूं की बिजाई करते हैं। बंदलाधार, बहादूरपुर धार, गेहड़वीं आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर अधिकतर क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई की जा चुकी है। बारिश के बाद बाकी बचे क्षेत्रों में भी बिजाई किसान कर सकेंगे। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जला कर आग सेकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं की प्रभारी सीमा शाह ने बताया कि शुक्रवार को जिले 10 एमएम बारिश हुई है। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए अच्छी है। इस बारिश से गेहूं के लिए संजीवनी की तरह साबित होगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को आसमान में 100 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की पूरी संभावना है। जिले में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें