बिलासपुर । जिले में मंदिर, होटल और रेस्तरां खुलने के लिए अभी एसओपी आदेश की इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही संबंधित विभागों की ओर से एसओपी आदेश जारी होंगे उसके आधार पर जिला प्रशासन आगामी आदेश देगा।
लॉक डाउन के चलते बिलासपुर जिले में उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठी श्री नयना देवी, शाहतलाई सहित अन्य सभी मंदिर और धार्मिक स्थल पूर्ण रूप से बंद है। इसके अलावा जिला में मॉल और सिनेमाघर आदि भी बंद हैं। हालांकि आठ जून से मंदिर, होटल रेस्तरां आदि खोलने की केंद्र सरकार ने अनुमति दे रखी है। लेकिन जिला प्रशासन अभी संबंधित विभागों की एसओपी आदेशों का इंतजार कर रहा है। इसके बाद जिला में उपायुक्त आगामी आदेश जारी करेगी। जब तक उक्त आदेश जारी नहीं होंगे तब तक जिला में पहले वाले ही आदेश जारी रहेेंगे। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया की मंदिर, होटल, रेस्टोरेंट आदि खोलने के लिए अभी संबंधित विभागों की एसओपी जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। एसओपी जारी होते ही इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से भी आगामी आदेश जारी कर दिए जाएंगे। जब तक आगामी आदेश जारी नहीं होते पहले बाले ही आदेश मान्य रहेंगे।