फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डियारा की ऐतिहासिक रामलीला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
-22 अक्तूबर को बच्चों के लिए आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। बिलासपुर शहर के डियारा में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला का मंचन रविवार से शुरू होगा। दिन के समय हनुमान मंदिर डियारा में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं 22 अक्तूबर को बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


श्री राम नाटक समिति के महासचिव सुनील पंवार ने बताया कि रामलीला के मंचन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के निदेशक अनिल मेहता ने सभी पात्रों तैयार किया है। एक माह तक सभी कलाकार इसके लिए तैयारियां करते हैं। इस रामलीला मंचन के पुराने कलाकार नए कलाकारों का पूरा सहयोग करते हैं, ताकि इस मंचन को सफल बनाया जा सके। मंचन में हर साल कुछ नए कलाकारों को भी मौका दिया जाता है। इस बार भी नए कलाकारों को शामिल किया गया है। नए कलाकारों में इस बार भारी जोश है और लोगों को अपनी कला से मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें फैंसी ड्रेस, चित्रकला, निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिता शामिल हैं। इसके अलावा खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। बताया कि समिति के नवनियुक्त प्रधान अजय चंदेल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी और सदस्य मंचन को सफल बनाने के लिए तैयार और इससे संबंधित सभी प्रकार समितियां भी गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें