फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एंट्री टैक्स के विरोध में ढेरोवाल टोल बैरियर पर 2 घंटे तक किया चक्का जाम

विज्ञापन
पंजाब के रोपढ़- नालागढ़ पर टोल बैरियर के समीप  एंट्री टैक्स के विरोध में चक्का जाम करते प्रदर्शन - फोटो : 1
विज्ञापन
किसानों और सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

कहा- टैक्स कम नहीं किया तो तेज होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से 1 अप्रैल से स्टेट एंट्री टैक्स में की गई बढ़ोतरी के विरोध में पंजाब के घनौली क्षेत्र में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। रूपनगर-नालागढ़ मार्ग पर ढेरोंवाल टोल बैरियर के पास विभिन्न किसान एवं सामाजिक संगठनों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर विरोध जताया। प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ाए गए टैक्स को तुरंत वापस लेने की मांग की।प्रदर्शनकारी पहले घनौली टी-पॉइंट पर एकत्र हुए, जिसके बाद वे रैली के रूप में हिमाचल बैरियर तक पहुंचे और वहां चक्का जाम कर दिया। इस दौरान कीर्ति किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरव राणा ने रेसिप्रोकल टैक्स व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि यदि एक राज्य दूसरे राज्य के वाहनों से टैक्स वसूलता है तो समान आधार पर दूसरे राज्य को भी टैक्स लगाना चाहिए, ताकि संतुलन बना रहे। वहीं कुदरत के सब बंदे संस्था के प्रधान विक्की धीमान ने कहा कि यदि टैक्स लगाया जाना है तो केवल व्यावसायिक वाहनों पर ही क्यों, सभी हिमाचली नंबर वाहनों पर समान रूप से लागू किया जाए।
विज्ञापन

70 बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया एंट्री टैक्स
कीर्ति किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह बड़वा ने बताया कि पहले जहां एंट्री टैक्स लगभग 70 रुपये था, उसे बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है, जबकि भारी वाहनों पर यह शुल्क 400 से बढ़कर 900 रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि इससे व्यापार और आम जनजीवन पर नकारात्मक असर पड़ेगा। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च तक एंट्री टैक्स वापस नहीं लिया गया, तो 1 अप्रैल से सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थायी धरना और चक्का जाम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें