फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धार टटोह पंचायत को लाखों की सौगात, विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Wed, 22 Apr 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल मैदान, सड़क और पेयजल योजनाओं से बदलेगी पंचायत की तस्वीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा की धार टटोह पंचायत के लिए विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। पंचायत के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए खेल, सड़क और पेयजल से जुड़ी अहम योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

पंचायत में खेल मैदान धार टटोह के निर्माण के लिए 8 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे क्षेत्र के युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे और प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी। झमाड़-डूघार सड़क के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा मुख्य सड़क से रतनलाल, प्रकाश चंद और राधा कृष्ण मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए भी 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आवाजाही आसान होगी और ग्रामीणों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। झमाड़ में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को दूर करने के लिए बिगबोर की मंजूरी दी गई है। इससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इन विकास कार्यों की मंजूरी पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि इन योजनाओं से पंचायत के विकास को नई गति मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इन योजनाओं को मंजूरी दिलाने के लिए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका भी धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें