फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: युवक का शव का मिलने के मामले में ढाबा संचालक से हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं शहर में एक ढाबे के पीछे मिला था युवक का शव
विज्ञापन

- चिट्टे की ओवर डोज लेने के कारण हुई थी युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसीघुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने के बाद शक के दायरे में आए एक ढाबा संचालक से पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने ढाबा संचालक को रविवार को थाने में तलब किया था। उससे मृतक युवक के बारे पूछताछ की गई है। हालांकि उसने अभी क्या बताया है इसके बारे में पुलिस बताने से बच रही है। फिलहाल ढाबा संचालक को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। युवक की मौत के बाद इस बात को लेकर चर्चा थी कि युवक घटना की रात बीच बाजार स्थित एक ढाबे पर रुका था, जहां वह अक्सर जाता था। रात को करीब 10:30 बजे युवक ने ढाबे के अंदर बने एक कमरे में चिट्टे की डोज लेने की बात भी सामने आई थी। इसी ओवरडोज के कारण वह युवक ढाबे में सो गया। इसके बाद सुबह तक वह अचेत अवस्था में ढाबे के अंदर ही लेटा रहा था। जब सुबह दुकानदार उसे जगाया तो वह आंखें नहीं खोल पाया। इसके बाद जब ढाबे वाले को एहसास हुआ कि वह मर गया है तो उसने पीठ पर उठाकर अन्य दुकानों के पीछे सुनसान जगह पर छोड़ दिया था। इस बात में कितनी सच्चाई है। इसके लिए पुलिस ढाबा संचालक से पूछताछ सहित अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। बता दें कि वीरवार को घुमारवीं शहर में एक ढाबे के पीछे एक युवक का शव मिला था। युवक पर पहले भी घुमारवीं थाने में आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि युवक पिछले डेढ़ साल से अपने घर नहीं गया था। जबकि उसका घर घुमारवीं से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन


कोट्
शक के दायरे में आए ढाबा मालिक से पूछताछ शुरू की गई है। इस बात की जांच की जा रही कि आखिर उस रात क्या हुआ था। इसके साथ ही सभी ढाबा संचालकों को इसके बारे में सचेत किया गया है कि यदि कोई भी ढाबा मालिक ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- चंद्र पाल सिंह, डीएसपी, घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें