फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: देवराज चंदेल बने रोटरी क्लब घुमारवीं के अध्यक्ष

विज्ञापन
रोटरी क्लब घुमारवीं में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सदस्य। स्रोत:  क्लब
विज्ञापन
सातवें पदभार ग्रहण समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। रोटरी क्लब घुमारवीं का सातवां पदभार ग्रहण समारोह कसारू स्थित शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल सिंघल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की, जिसमें देवराज चंदेल ने क्लब के नए अध्यक्ष और शशिकांत शर्मा ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली।
समारोह के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल सिंघल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, चार्टर्ड प्रेसिडेंट अनिल शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन लाल भट्टी और सचिव देवराज शर्मा को वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट समाज सेवा और क्लब की गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चार्टर्ड प्रेसिडेंट अनिल शर्मा ने क्लब की वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी इंटरनेशनल ग्लोबल ग्रांट के सहयोग से दो विद्यालयों में ई-डिजिटल लैब, संस्कृत डिग्री कॉलेज डंगार में ई-लर्निंग स्टेशन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में आधुनिक हैंडवॉश स्टेशन स्थापित किए गए। इसके अलावा चार विशाल रक्तदान शिविर, चार निःशुल्क चिकित्सा शिविर और पांच दिवसीय फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित कर करीब 200 लोगों को लाभ पहुंचाया गया। बाढ़ प्रभावित परिवारों को करीब ढाई लाख रुपये की राहत सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन

अनिल सिंघल ने क्लब की शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य निस्वार्थ सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें