फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ठप्पर गांव में माता की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 04 Jun 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ठप्पर गांव में आयोजित जागरण में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
-कलाकारों ने प्रस्तुत की सुंदर झांकियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते ठप्पर गांव में जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में मंगल ठाकुर एंड पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भेंट गाकर क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।
मंगल ठाकुर ने श्री गणेश वंदना से जागरण की शुरुआत की। जागरण में अनेक प्रकार की सुंदर झांकियां निकाली गईं और जागरण का समापन माता तारा रानी की कथा और प्रसाद के साथ हुआ। मंगल ठाकुर ने बजरंग बली हनुमान के सुंदर भजन से शुरुआत की उसके बाद बावा बालक नाथ, भोले भंडारी, माता दुर्गा, नाहर सिंगा सरदारा वो बजीया नाहर सिंगा की अनेक भेंटें गाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद कलाकार वनिता शर्मा ने चाटी दे मधानी ले गया, वे सुनीयारा मेरी मईया जो नथ बनाई दे, हुन कताई जो नचदा धूडूवा, ना रोल माईए मैं रुल गाईयां तेरा दरबार मैं पुल गईयां, मेरा जग कल्याणी नाल दो गला गल्ला करने नो जी करतासुंदर भेंट गाकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकार प्रकाश चंद ने वीर हनुमान जी, बाबा नाहर सिंह, मां रत्नों, और सुदामा जबकि छोटे बच्चों ने बाबा बालक नाथ, माता शेरा वाली, राधा कृष्ण की सुंदर झांकियों से सबका मन मोह लिया। जागरण के अंत में तिलक शर्मा ने माता तारा रानी की कथा सुनाकर हलवे और चने का प्रसाद बांटकर जागरण का समापन किया। इस अवसर पर मडी देवी, सदा नंद कपिल, सुरेंद्रा ,प्रकाश चंद, मीरा, सुभाष, सुमन, जवाहर, नीलम, ज्योति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें